झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन नहीं रहे। 15 अगस्त को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

रामदास सोरेन के निधन की खबर सुनते ही पूरे झारखंड, खासकर उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी को एक महीने में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 2-2 बड़े नेताओं के निधन ने हिला दिया है। शनिवार 16 अगस्त 2025 को सुबह 8 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका शव पहुंच जाएगा। पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार [15 अगस्त 2025] को झारखंड के स्कूल शिक्षा, साक्षरता एवं पंजीकरण मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। उनके बड़े पुत्र सोमेश सोरेन ने रात को करीब 10:46 बजे अपने पिता के सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी। सोमेश सोरेन ने एक पत्र लिखा, “अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूँ कि मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे।”
रामदास सोरेन के निधन की खबर सुनते ही पूरे झारखंड, खासकर उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी को एक महीने में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 2-2 बड़े नेताओं के निधन ने हिला दिया है।
ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति दें और आपके परिवार और सहयोगियों को इस कठिन समय का सामना करने का साहस दें।






