यमन में फिलहाल की भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा टाल दी गई है। उन्हें बुधवार को मृत्युदंड देना था, लेकिन उन्हें एक दिन पहले राहत मिली। निमिषा पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि निमिषा प्रिया के परिजन अदालत के बाहर पीड़ित परिवार से समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए कुछ समय चाहिए। भारतीय नर्स को विदेश मंत्रालय हर संभव कानूनी सहायता दे रहा है और यह मुद्दा शुरू से ही देख रहा है। इस महत्वपूर्ण मामले में मंत्रालय जेल प्रशासन और अभियोजन पक्ष से भी संपर्क में है।
क्या मामला है?
जुलाई 2017 में, केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की निमिषा प्रिया को यमन के एक नागरिक की हत्या का दोषी ठहराया गया। 2020 में यमन की एक अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी, लेकिन नवंबर 2023 में देश की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में स्थित यमन की राजधानी सना में 38 वर्षीय नर्स फिलहाल जेल में हैं।






