हाल ही में जीएसटी में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद कई जरूरी चीजों की कीमतें कम हो गई हैं। जीएसटी में बदलाव को लेकर जहां एक तरफ बीजेपी क्रेडिट ले रही है, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष जमकर निशाना साध रहा है। इस बीच बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने जीएसटी के फायदे गिनाते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रवि किशन ने जीएसटी के फायदे गिनाते हुए कहा कि इसके कारण लोगों को 50% तक की छूट मिल रही है। ₹100 की चीज अब 40 से ₹45 में मिलेगी। 5000 का सामान अब ₹2600 में मिलेगा।
रवि किशन ने कहा कि 50% से ज्यादा असर आ गया। इतनी बढ़िया सौगात, इतनी अद्भुत सौगात मोदी जी ने त्योहारों पर दी। 140 करोड़ की, वह कोई जो वोट नहीं देता है उसको भी यह सौगात है। क्या वह हिंदू हो, मुसलमान हो, ईसाई हो, सिख हो या किसी भी बिरादरी का हो, जो भाजपा को वोट नहीं देता उसके लिए भी यह लाभ है जैसे 80 करोड़ के का राशन सभी को मिल रहा है। न कोई जात देखी जा रही है, न धर्म, न बिरादरी, और यही ताकत है भाजपा की। आज तक इतिहास में विश्व का कोई भी देश इस तरह से नहीं किया है जहां पर सब लोग जीएसटी लाते हैं।
रवि किशन ने कहा कि अभी दो ही स्लैब है जीएसटी के। पांच और 12 बहुत शानदार हो गया भाई। 28 और 18% खत्म। रवि किशन आगे कहते है कि डायरेक्ट 50% रुपए का माल आपको 40 पैसे में ₹45 पैसे में ₹100 की चीज ₹45 में 1000 की चीज आपको ₹450 में 5000 की चीज आपको ₹4500 में इससे शानदार क्या गरीबों को मिडिल क्लास को तोहफा मिलेगा। आपने प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार जिताया उसका यह उपहार है कि आपने विश्वास किया भाजपा पे। भारतीय जनता पार्टी पे विश्वास करिए और आनंद पाइए, सुरक्षा पाइए, व्यवस्था पाइए। भारत ताकतवर बन रहा है। भारत सिंघाड़ रहा है। भारत दहाड़ रहा है।
GST की बात कहने के बाद रवि किशन को सोशल मिडिया में खूब टोल किया जा रहा है और उनका वीडियो भी खू वायरल हो रहा है।





