झारखंड के कई जिलों में कर्मियों की संख्या घट रही है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने बहुत जल्द ही कक्षपालों की बड़ी संख्या में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी। झारखण्ड राज्य के कई जिलों में 1634 पदा पर 4 पदों पर पुरुषों और 64 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की तैयारी है। मिली जानकारी के अनुसार इस नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जेएसएससी को अधियाचना भेज दी गई है।
नियुक्ति की कार्रवाई झारखंड राज्य की पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 के तहत की जाएगी। अगस्त महीना ही इस नियमावली को राज्य मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिली है। कक्षपाल की नियुक्ति प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा में सफल होना होगा। शारीरिक परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों के लिए दौड़ का आयोजन होगा। दौड़ प्रक्रिया को पहले से काफी सरल करते हुए दूरी को घटाया गया है। बीते मार्च माह में हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस, कक्षपाल, सिपाही और उत्पाद सिपाही नियुक्ति के लिए शारीरिक परीक्षा में बदलाव किया गया है। पुरुष अभ्यर्थियों को छह मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। पूर्व में यह दौड़ 10 किमी की दौड़ होती थी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। पूर्व में उन्हें छह किमी की दौड़ लगाना होता थी।






