सोमवार को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सीय सलाह का हवाला देते हुए, उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेजे पत्र में इस्तीफा सौंपा है। उपराष्ट्रपति ने अपने पत्र में संविधान का अनुच्छेद 67 ए भी उल्लेख किया है।

राष्ट्रपति को पत्र में धनखड़ ने कहा कि मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा सौंप रहा हूं और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता हूं। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सौहार्दपूर्ण संबंधों और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद को उनकी सलाह के लिए धन्यवाद दिया। उपराष्ट्रपति पद पर अपने कार्यकाल को स्मरण करते हुए लिखा है कि इस महान लोकतंत्र में उन्हें उपराष्ट्रपति के रूप में प्राप्त हुए अनुभव के लिए मैं पूरे देश का आभारी हूँ। मैं इसे जीवन भर याद रखूँगा। पत्र में उन्होंने कहा कि भारत का उपराष्ट्रपति बनना उनके लिए सौभाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मैं सभी माननीय संसद सदस्यों से जो प्यार, विश्वास और स्नेह मिला हूँ, वह हमेशा मेरी स्मृति में रहेगा। बाद में उन्होंने लिखा कि मैं महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में प्राप्त अमूल्य ज्ञान और अनुभवों के लिए तहे दिल से आभारी हूँ।






